नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- हर कोई चाहता है कि भविष्य के लिए उसके पास एक बड़ा फंड हो। किसी के लिए यह बच्चों की पढ़ाई का खर्च है तो किसी के लिए रिटायरमेंट की तैयारी। अगर आपका टारगेट 45 साल की उम्र तक 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना है, तो इसके लिए बहुत बड़ी रकम से शुरुआत करना जरूरी नहीं है। असली फर्क इस बात से पड़ता है कि आप निवेश कितनी जल्दी शुरू करते हैं। म्यूचुअल फंड में एसआईपी (SIP) यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान इसके लिए एक फेमस तरीका है। इसमें हर महीने एक तय रकम निवेश की जाती है, जिससे नियमित निवेश की आदत बनती है और लंबे समय में कंपाउंडिंग का फायदा मिल सकता है।25 की उम्र में शुरू करें तो हर महीने 10,200 रुपये मान लीजिए आपकी उम्र 25 साल है और आप 45 की उम्र तक 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहते हैं। अगर एसआईपी पर औसतन 12% सालाना रिटर्न म...