मैनपुरी, मई 5 -- क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में रखी एक अलमारी का ताला टूटने के बाद नगर के 25 शैया आयुर्वेदिक चिकित्सालय में रखी पांच अलमारियों का भी ताला तोड़ दिया गया। मंगलवार को समिति की निगरानी में ताला तोड़ा गया और अभिलेखों की सूची बनाई गई। बीते वर्ष तत्कालीन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सरिता सिंह का ट्रांसफर होने के बाद उनके द्वारा चार्ज नहीं दिया गया। नगर के 25 शैया आयुर्वेदिक चिकित्सालय का चार्ज भी डा. सरिता सिंह पर था। लेकिन उनके द्वारा चार्ज नहीं सौंपा गया। जिससे इस चिकित्सालय में पांच अलमारियों में ताला पड़ा था। लगभग 10 माह से ताला पड़ा होने से चिकित्सालय के विभिन्न अभिलेख अलमारियों में कैद थे, जिससे चिकित्सालय से जुड़े कार्य लंबित पड़े थे। यह भी पढ़ें- आखिरकार 10 माह बाद तोड़ दिया गया अलमारी का...