25 शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना
पाकुड़, अगस्त 5 -- सावन माह में भगवान शिव की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रखंड के करियोडीह गांव से बुधवार को 25 शिवभक्तों का जत्था देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु पहले सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल भरेंगे, इसके बाद लगभग 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर उज्ज्वल, भोला, विष्णु, मनीष किटू वृंदावन, विकास, हरीश, सुरेश सहित अन्य शिवभक्त शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि करियोडीह से सावन के महीने में कांवर यात्रा पर जाने की यह परंपरा कई वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। यह भी पढ़ें- जलाभिषेक के लिए बैजनाथ धाम रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था प्रत्येक वर्ष बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.