हाथरस, मार्च 7 -- हसायन।विकासखंड क्षेत्र में एक किसान की पच्चीस शिकायतों के बावजूद उसके खेत का रास्ता बहाल नहीं हो सका है।इससे परेशान होकर किसान चंद्रपाल सिंह ने सत्रह मार्च दिन मंगलवार से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने शनिवार को तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।नगला मया महासिंहपुर निवासी किसान चंद्रपाल सिंह का आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज चकरोड़ संख्या एक सौ चौबीस को वर्तमान में गांव का गंदा नाला बना दिया गया है।उन्होंने प्रशासन को उन चौदह मुख्य शिकायतों का विवरण भी सौंपा है,जिन पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वह लगातार 25 शिकायतें कर चुके है। किसान चंद्रपाल सिंह रीढ़ की हड्डी स्पाइनल इंजरी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।उनका कहना ह...