किशनगंज, मार्च 9 -- किशनगंज, संवाददाता जिला शतरंज संघ, किशनगंज द्वारा 25 वीं वार्षिक जिला-स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 22 मार्च से 29 मार्च तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए खगड़ा स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला एवं श्री दिगंबर जैन भवन को प्रतियोगिता स्थल निर्धारित किया गया है। उक्त जानकारी संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता तथा आयोजन सचिव एवं चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-9 से प्रारंभ कर कुल 17 विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों को विभाजित कर मुकाबले कराए जाएंगे। प्रत्येक वर्ग के शीर्ष तीन विजेताओं के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा रजत जयंती के अवसर पर आकर्षक मेमेंटो भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 500...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.