मेरठ, जुलाई 31 -- नगर निगम की अवस्थापना निधि से 5 करोड़ रुपये और मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) से 2.5 करोड़ रुपये की धनराशि से 25 बेसिक शिक्षा विद्यालयों में व्यापक सुधार होगा। इन 25 विद्यालयों को प्रेरक विद्यालयों के रूप में विकसित कर समाज के सामने एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।गुरुवार को डीएम डा.वीके सिंह की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने का मुख्य उद्देश्य जिले में बेसिक शिक्षा का स्तर सुधारना और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना रहा। यह भी पढ़ें- Balia News: नौ बीईओ और पांच बीडीओ का वेतन रोकने का आदेश बैठक में 25 विद्यालयों को 'प्रेरक विद्यालयों' के तौर पर विकसित करने की जानकारी दी। चिन्हित ज...