लखीसराय, दिसम्बर 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। साइंस फॉर सोसाइटी बिहार शाखा पटना के तत्वाधान में जिला शाखा लखीसराय द्वारा मंगलवार को 53वीं बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने की, जबकि संपूर्ण आयोजन जिला समन्वयक अरविंद कुमार भारती की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन शैक्षिक कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर मनोरंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर मनोरंजन कुमार, अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, जिला कोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार भारती, निर्णायक प्रियम कुमारी, राजेश कुमार (उपाध्यक्ष सह प्रभारी प्रधानाध्यापक, उच्च विद्यालय रामपुर), आनंदी मंडल (जिला प्रभारी, किसान समिति पतंजलि) आदि ने...