भदोही, दिसम्बर 25 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस का ठंड के बाद भी अभियान जारी है। गुरुवार को नियमों के उल्लंघन में 23 दो पहिया तथा दो चार पहिया समेत कुल 25 वाहनों का चालान किया गया। सुरियावां पुलिस ने अबरना से पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, जिला यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि ठंड एवं कोहरे को देखते हुए जवानों द्वारा दिन एवं रात को भी अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। लापरवाही एवं मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.