देवघर, दिसम्बर 13 -- सारठ। सारठ थाना क्षेत्र के कालीजोत गांव निवासी 25 वर्षीय सद्दाम हुसैन को पहली व दूसरी पत्नी व बच्चों को छोड़कर तीसरी शादी करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एएसआई रामवृक्ष सिंह ने बताया कि कालीजोत निवासी सद्दाम द्वारा दूसरी पत्नी व बच्चों को छोड़कर तीसरी शादी कर ली गयी थी। इसको लेकर बसहाटांड़ निवासी दूसरी पत्नी मुमताज अंसारी की पुत्री शाहिना खातून ने न्यायालय में भरण-पोषण को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। कहा कि आरोपी के साथ उनकी दूसरी शादी हुई थी, जिसमें दो बच्चे भी हुए, बावजूद आरोपी द्वारा मौखिक रुप से तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया गया व तीसरी शादी कर ली गयी। फिलहाल पीड़िता अपने बच्चों के साथ मायके में रहकर जीवन काट रही है। वहीं न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.