25 वर्ष बाद फिर कक्षा में लौटे पत्रकारिता के पहले बैच के विद्यार्थी
बरेली, सितम्बर 21 -- बरेली। बरेली कॉलेज के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के प्रथम बैच 2001 के विद्यार्थियों ने सोमवार को 25 साल बाद विभाग पहुंचकर रीयूनियन मनाया। पूर्व विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश त्रिपाठी से पुराने कक्षाओं में बैठकर विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा करने का आग्रह किया। विभिन्न मीडिया हाउस और क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व विद्यार्थियों ने वर्तमान छात्रों से पत्रकारिता में हो रहे बदलाव और रोजगार के अवसर साझा किए। रोहित बिष्ट, पंकज शर्मा, मंजू कापड़ी, पारुल चंद्रा सहित कई पूर्व विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उप प्राचार्या प्रो. वंदना शर्मा ने प्रथम बैच के विद्यार्थियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.