25 वर्षों तक मुफ्त हो जाएगी सोलर पैनल से बिजली
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाताराजधानी में जिन 2.3 लाख घरों पर सोलर पैनल लगेंगे, उनकी बिजली का खर्च अगले 25 वर्षों तक लगभग मुफ्त हो जाएगा। छतों पर लगने वाले सोलर पैनल की क्षमता 25 वर्षों तक चलने की है। ऐसे में इसकी बिजली से उन परिवारों को अगले 25 वर्ष तक मुफ्त बिजली मिलती रहेगी और अगर वह बिजली बचाते हैं तो उसे बेचकर वह आमदनी भी पा सकेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट बैठक के बाद दी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के ऊर्जा परिदृश्य में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए दिल्ली सौर ऊर्जा नीति का नया संस्करण (दूसरा संशोधन) पेश किया है। इसके तहत सरकार ने ऐसी व्यवस्था तैयार की है, जिसमें आम परिवार के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.