पाकुड़, जून 22 -- थाना क्षेत्र के पत्थरडंगा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

घटना का विवरण पत्थरडंगा गांव निवासी 25 वर्षीय सिराज अंसारी (पिता- स्व. इबादत मियां) ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था तथा अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिराज अंसारी टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है कि वह कुछ समय से पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा था। इसी तनाव के बीच सोमवार सुबह करीब 05:00 बजे उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां, पत्नी एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिराज की असमय मौत से उसके दो मासूम बच्चों के सिर ...