अररिया, मार्च 8 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत स्थित वार्ड संख्या 15 शेख टोला डुमरिया में रविवार दोपहर 25 वर्षीया विवाहिता की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है। हत्या का आरोप पति सहित ससुराल पर लगाया गया है। घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना पर नरपतगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका अमृता देवी पलासी पंचायत के वार्ड संख्या 15 शेख टोला डुमरिया निवासी बबलू राम की पत्नी थी। महिला का मायका कुर्साकांटा प्रखंड के हलधारा लक्ष्मीपुर गांव में है। परिजनों के मुताबिक शादी 23 अप्रैल 2021 को हुई थी। शादी के बाद दोनो को एक पुत्र व एक पुत्री है। मृतका के मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही अक्सर दहेज को लेकर मारपीट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.