भदोही, मई 12 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 25 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति भंग करने का आरोप था। वहीं यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में 128 दोपहिया और 24 चारपहिया सहित कुल 152 वाहनों का चालान किया। साथ ही एक लाख 63 हजार पांच सौ रुपये का समन भी किया गया। जानकारी के अनुसार, गोपीगंज पुलिस ने बड़ागांव से चार, रामपुर घाट से तीन, कोइरौना ने दुगुना से दो, भदोही ने नएपुर पिपरिस से तीन, चकगोसाईं से चार, ऊंज ने गोधना से एक, सुरियावां ने विजयीपुर से पांच, बबई से दो तथा कौडर से एक व्यक्ति को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। कुल 25 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.