पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक व क्षेत्र पांच और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कलीनगर ,धुरिया पल्लिया, फैजुल्लागंज आदि संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर कार्यवाही की। करीब 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत कर एक महिला अनीता पत्नी मुनीश निवासी कलीनगर वार्ड नंबर एक थाना माधोटांडा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर थाना माधोटांडा पुलिस के हवाले किया गया। टीम में आबकारी विभाग से आबकारी निरीक्षक आशुतोष तिवारी , आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार समेत आबकारी स्टाफ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...