कटिहार, जनवरी 29 -- फलका, एक संवाददाता फलका पुलिस ने श्वान दस्ता के सहयोग से क्षेत्र के कोलवा आदिवासी टोला में छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब बरामद किया। वहींद 350 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया। इस दौरान दो महिला तस्कर फरार होने में सफल रही। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि पूर्णिया से आए श्वान दस्ता टीम के साथ कोलवा आदिवासी टोला में छापेमारी की गई। इस दौरान एक महिला के घर से पंद्रह लीटर देसी शराब एवं एक मक्का के खेत से दस लीटर देसी शराब बरामद किया गया।वहीं छापेमारी के क्रम में करीब तीन सौ पच्चास लीटर अर्धनिर्मित शराब विनिष्ट किया गया है। फरार महिला तस्कर के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...