जहानाबाद, अप्रैल 29 -- हुलासगंज, निज संवाददाता थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा वारंटी और शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित टीम ने छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खुदौरी पंचायत के नदी पर गांव में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 25 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए दो कारोबारियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संतोष मांझी एवं मुनकी मांझी के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- कटिहार: नशे में 2 लोग गिरफ्तार थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.