कौशाम्बी, मई 11 -- कड़ा धाम थाना पुलिस ने रविवार की शाम 25 लीटर महुए की शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। घोसियाना चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव ने बताया कि कुंथुआ गांव के शिव प्रसाद को उसके गांव से ही पकड़ा गया है। लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी को निजी मुचलके पर थाना स्तर से जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...