मुंगेर, अप्रैल 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के दौरान 25 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी बाइक भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दौलतपुर निवासी विनोद कुमार के पुत्र मुरारी कुमार के रूप में हुई है। यह जानकारी एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डीह जमालपुर काली नंबर-4 के पास शराब की खेप की डिलीवरी होने वाली है। सूचना मिलते ही एएसआई कंचन कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मौके पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.