कटिहार, जनवरी 1 -- फलका, एक संवाददाता फलका पुलिस ने शराबबंदी को लेकर विशेष अभियान के तहत क्षेत्र के बरेटा विजयटोला गांव में छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि बरेटा विजयटोला में छापेमारी के दौरान दिलीप मुर्मू के घर से 25 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। आरोपी को उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.