सहरसा, फरवरी 23 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। रविवार सुबह चिरैया थाना क्षेत्र के साम्हरखुर्द पंचायत के घोड़माहा गांव में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई राहुल कुमार ने सघन छापेमारी के दौरान 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ बिपिन चौधरी को गिरफ़्तार किया गया। बताया जाता है कि लंबे समय से गिरफ्तार तस्कर पुलिस को चकमा देकर बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार कर रहा था। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि लंबे समय से देसी शराब की तस्कर कर रहे बिपिन चौधरी को 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.