बाराबंकी, मार्च 13 -- सिरौलीगौसपुर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देशन में लालापुरवा, भवानीगंज में आबकारी इन्स्पेक्टर शिवानी सिंह चौहान, रामनगर के आबकारी निरीक्षक क्षेत्र सिरौलीगौसपुर मय अधीनस्थ स्टाफ द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान आठ स्थानों पर छापा मारते हुए 25 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। मौके पर 100 किलो लहन नष्ट करते हुए एक आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...