हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने 25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ सुशील जोशी ने बताया कि मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मंगलवार देर रात एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका। उसके कंधे में एक गैलन था। शक के आधार पर पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी के पास से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुंदर बजेठा निवासी आरटीओ रोड हल्द्वानी के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह इसे बेचने के लिए ले जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.