छपरा, जनवरी 5 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर गांव में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मद्य निषेध इकाई पटना की टीम और सारण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लाखों रुपये मूल्य की विदेशी शराब, चार अवैध हथियार, ट्रक सहित कई वाहन जब्त किए गए हैं। इस मामले में शामिल मुख्य शराब तस्कर की गिरफ्तारी की गयी है। उसकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिंटू यादव और बबलू सिंह के माध्यम से एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप गड़खा थाना क्षेत्र में उतारी जाने वाली है। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और बाजितपुर गांव मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.