बांदा, मई 14 -- बांदा। 25 लाख रुपये का लोन दिलाने की मांग को लेकर युवक हाईटेंशन लाइन पर चढ़कर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। पुलिस ने युवक को समझाकर उसे नीचे उतारा है। गुरुवार सुबह 11 बजे बबेरू कस्बे के औगासी रोड स्थिति मांगलीराम विद्यालय के पास श्रंगार थोक निवासी सुनील राजपूत पुत्र लोटन राजपूत खेतों के पास से निकली 33 हजार हाईटेशन लाइन के खम्भे में चढ़ गया। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस व परिजनों क़ो सूचना दी। मौके पर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत पहुंचे, जहां परिजन व पुलिस घंटों समझाती रही, लेकिन खम्भे से नहीं उतरा। यह भी पढ़ें- इटाढ़ी में प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ गई युवती जब कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा की नीचे उतरकर आओ अपनी समस्या बताओ तुम्हारी पूरी तरह से मदद की जाएगी। इसके काफ़ी देर में पुलिस ...