उन्नाव, अगस्त 3 -- उन्नाव। जनपद पुलिस की सर्विलांस टीम एवं विभिन्न थानों की संयुक्त कार्रवाई में गुम हुए 121 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए। एसपी ने रविवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में कार्यक्रम दौरान मोबाइल धारकों को उनके फोन लौटाए। बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस विभाग के अनुसार, मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें नागरिकों द्वारा भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों के आधार पर सर्विलांस टीम ने तकनीकी सहायता और विभिन्न थानों की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई शुरू की। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 121 खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लौटाई मुस्कान लगातार अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से कुल 121 मोबाइल बरामद किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखा...