25 लाख रुपए है जब्त अवैध शराब की कीमत
धनबाद, अगस्त 14 -- बरवाअड्डा थाना पुलिस ने मरिचो पंचायत के काडालागा गांव स्थित रजक टोला में छापेमारी कर 335 पेटी (16,080 बोतल) अवैध नकली अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। गुरुवार को प्रेसवार्ता में डीएसपी कुमार बिनोद ने बताया कि थाना प्रभारी रवि कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप बिहार भेजने की तैयारी है। इस आधार पर पुलिस ने सुनील रजक के घर पर छापेमारी की, जहां बकरी शेड में पुआल के नीचे छिपाकर रखी गई 'सुपर जुबली गोल्डन रिजर्व विस्की' बरामद हुई, जो चंडीगढ़ में बिक्री के लिए प्राधिकृत थी। गृह स्वामी सुनील रजक मौके से फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.