लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं को सरकार की तरफ से बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत युवाओं को निःशुल्क वितरण के लिए 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर टैबलेट वितरित किया जाएगा।वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना में 2000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। योजना का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी, इससे केंद्र सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बताया कि योजना के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, आइटीआइ और कौशल विकास कार्यक्रमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.