25 लाख में होगा 03 तालाबों का निर्माण
सोनभद्र, जून 2 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से नवीन तालाबों के निर्माण हेतु जिला प्रशासन, सिंगरौली संग एक एमओयू किया है। इस एमओयू के अंतर्गत एनसीएल द्वारा चितरंगी के ग्राम सुलखान खुर्द, ग्राम नैक़हवा एवं ग्राम कोरसर में 3 नवीन तालाबों के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का वित्तीय सहयोग किया जाएगा। इस प्रयास से जल संरक्षण के साथ भूजल स्तर में सुधार होगा जिस से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी व ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल सुलभ मिलेगा जिससे जलजनित बीमारियों में कमी आएगी। एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर), राजीव रंजन और जिला ज़िला प्रशासन की ओर से पंचायत सीईओ, जगदीश गोमे ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह भी पढ़ें- लंबित 6,500 करोड़ की राशि जारी करे केंद्र : हेमंत सोरेन एनसीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.