25 लाख बरामदगी मामले में डीजीपी ने दिए जांच के आदेश
मोतिहारी, जून 25 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया थाना क्षेत्र में 25 लाख रुपये की बरामदगी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण में पुलिस की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, इसके बाद डीजीपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोप है कि मामले को रफा-दफा करने के प्रयास किए गए। जानकारी के अनुसार, 25 मई की रात तुरकौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर निमुईया चौक के पास एक कार से 24.91 लाख रुपये बरामद किए थे। कार की डिक्की में बने एक तहखाने से यह रकम मिली थी। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को भी हिरासत में लिया था, इनमें नेपाल के बारा जिला के रामनगर निवासी प्रज्ज्वल साहनी और दीपेश कुमार यादव, आदापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी कृष्णा साहनी तथा नकरदेई थाना क्षेत्र के कटकेनवा निवासी सुभाष कुमार शामिल थे। हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.