25 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी से भरेगा एम्स परिसर
दरभंगा, जुलाई 18 -- संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा के शोभन में राज्य के दूसरे एम्स के निर्माण कार्य में तेजी आने का रास्ता प्रशस्त हो गया है। जल संसाधन विभाग की ओर से निकाली गई निविदा के बाद अब एम्स निर्माण स्थल की 25 किलोमीटर की परिधि में स्थित नदियों की गाद से समतलीकरण का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को वाहनों की मदद से निर्माण स्थल पर मिट्टी भराई का काम चल रहा था। एम्स निर्माण कार्य के गति पकड़ने से हर्ष का माहौल है। बता दें कि दरभंगा एम्स परिसर में तीन चरणों में 25 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी भरी जाएगी। इस काम को अगले साल मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चयनित भूमि के समतलीकरण के लिए नदियों की गाद (सिल्ट) के इस्तेमाल के प्रस्ताव पर सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद समतलीकरण का काम शुरू हो जाने से पर्यावरणविदों के साथ किसानों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.