25 लाख के साथ पकड़े गए नेपाली समेत चार युवकों को पुलिस ने बांड पर छोड़ा
मोतिहारी, मई 29 -- तुरकौलिया, निज संवाददाता। तुरकौलिया थाना पुलिस द्वारा हाल ही में बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.91 लाख रुपये नकद के साथ पकड़े गए चारों युवकों को पीआर बांड पर रिहा कर दिया गया है। हालांकि पुलिस ने बरामद रुपया और कार को जब्त कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस अब भी गहन जांच में जुटी हुई है और रुपयों के स्रोत की पड़ताल की जा रही है। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने निमुईया मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 24.91 लाख रुपये बरामद हुए। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह रकम कार के डिक्की में बनाए गए एक गुप्त तहखाने से मिली थी। मौके पर मौजूद चार युवकों को हिरासत में लिया गया था। जिसमे दो नेपाल के रहने वाले थे। यह भी पढ़ें- 25 लाख के साथ पकड़े गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.