मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मड़वन। एक संवाददाता करजा थाने के जीयन गांव में गुजरात पुलिस और बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने रविवार की शाम छापेमारी की। गुजरात से घर लौटे महेंद्र राय के पुत्र लखेंद्र पटेल को हिरासत में ले लिया। गुजरात के सूरत में आभूषण दुकान से दो किलो आभूषण चोरी का तार मुजफ्फरपुर से जुड़े होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों में युवक की निशानदेही पर करीब 25 लाख रुपए के गहने की बरामदगी की चर्चा है। हालांकि, गहने बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बताया जाता है कि लखेंद्र पटेल सूरत में एक सोना-चांदी की दुकान में काम करता था। चोरी की वारदात के बाद पांच दिन पहले ही गुजरात से वापस गांव लौटा है। करीब 10 दिन पहले उक्त दुकान में चोरी हुई थी। आरोप है कि लखेंद्र चोरी के गहने लेकर फरार हो गया था। गुजरात पुलिस को उसकी तलाश में थी।...