25 लाख की साइबर ठगी का आरोपी बांग्लादेश बॉर्डर से गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 26 -- एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने 25 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का आरोपी बांग्लादेश बार्डर के पास पास से गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब हाबरा बाजार से उसे दबोचा गया। आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते, एटीएम और सिम कार्ड उपलब्ध कराने का अहम काम करता था। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दून के एक निवासी ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। अज्ञात ठगों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर ई-मेल आईडी और नंबर बदल दिए थे, जिसके बाद उनकी कंपनी के खाते से 24.95 लाख रुपये उड़ा लिए गए। इस मामले में साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। बैंक खातों और सर्विस प्रोवाइडर (मेटा आदि) से मिले डिजिटल फुटप्रिंट की जांच के बाद एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल में डेरा डाला और आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.