संभल, अप्रैल 3 -- नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगे वाटर कूलरों की खराब व्यवस्था को सुधारने के लिए अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। शहर में कुल 126 वाटर कूलर लगे हैं। जिनमें से फिलहाल केवल 50 ही सुचारु रूप से चल रहे हैं। बीते वर्ष 37 नए वाटर कूलर लगाए गए थे, जबकि 14 वाटर कूलरों में मरम्मत कार्य चल रहा है। 25 की मशीनें पूरी तरह खराब पड़ी हैं। नगर पालिका ने इन खराब वाटर कूलरों को दुरुस्त करने के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर लिया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही शहरवासियों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.