हापुड़, मई 8 -- कोतवाली क्षेत्र के आनंदा डेयरी लिमिटेड के सिक्योरिटी एडमिन सुशांत पांडेय ने कुछ लोगों पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह गांव खैरपुर खैराबाद स्थित डेयरी प्लांट में कार्यरत हैं। आरोप है कि 13 अप्रैल को उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें 25 लाख रुपये देने की मांग की गई। पत्र में रकम न देने पर परिवार सहित जान से मारने और लाश गायब कर देने की धमकी दी गई थी। पीड़ित ने बताया कि 19 अप्रैल की सुबह जब वह दहपा शिव मंदिर जा रहे थे, तभी फगौता रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। यह भी पढ़ें- भाजयुमो जिला अध्यक्ष से रंगदारी मांगने का आरोप, 10 नामजद समेत 20 पर केस आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा लगाकर खुद को नीरज गैंग का सदस्य बताया और रंगदारी न देने पर गोली चला दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.