अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में 1200 जनसेवा केन्द्रों को संचालित करने वाली डीएसपी कंपनी श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। यह कार्यवाही कंपनी द्वारा 25 लाख की बैंक गारंटी नही जमा करने पर की गई है। जनपद की पांच तहसीलों में फिलहाल 2400 के करीब जन सेवा केंद्र संचालित हैं। शासन स्तर से इन जन सेवा केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी जिले में दो डीएसपी कंपनियों को मिली हुई है। इसमें 1200 जन सेवा केंद्र मै. श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के अधीन संचालित होते हैं। वहीं अन्य जन सेवा केंद्र वयम टेक्लोलाजी के माध्यम से संचालित किए जाते हैं। अब जनसेवा कार्यों में लगी इन कंपनियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। इन सभी कंपनियों से परफार्मेंस बैंक गारंटी (पीबीजी) जमा कराया जाता है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.