मेरठ, जून 27 -- महिला के घर से 25 लाख रुपये सोने के आभूषण और नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वारदात को किसी चोर ने नहीं, बल्कि महिला के बेटे ने अपने एक परिचित दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। दोनों ने घर से दो बार में सोने के आभूषण और नकदी निकाली तथा पास के एक सुनार को बेच दी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जागृति विहार निवासी महिला ने कुछ दिन पहले मेडिकल थाने में घर से लगभग 25 लाख के सोने के आभूषण और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच में घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पुलिस ने घर के सदस्यों की गतिविधियों पर भी नजर रखी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में महिला का नाबालिग बेटा अपने एक परिचित युवक के साथ कई बार घर से सामान ले जाते हुए दिखाई दिया।...