25 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, मई 8 -- मुजफ्फरनगर थाना शाहपुर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक मादक पदार्थ के तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने 2.640 किलोग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।पुलिस लाइन में एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि देर रात शाहुपर पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सोरम गेट के पास पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो वह दौड़ पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी माधव कुम्हार निवासी गांव सारण जिला चित्तौडगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने 2.640 ग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 25 लाख रुपये की कीमत है। पूछताछ में आरोपी ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.