धनबाद, अक्टूबर 22 -- आठ लेन सड़क किनारे होटल पाम इन के पास 18 अक्तूबर की रात दो बजे कुछ युवकों ने झरिया के 24 वर्षीय अभिजीत सिंह की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे अभिजीत के सिर पर बाइक पटक कर उसका सिर कुचल दिया। उसका सारा सामान लूटकर फरार हो गए। इलाज के दौरान दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में 19 अक्तूबर की सुबह अभिजीत ने दम तोड़ दिया। अभिजीत के पिता राज प्रकाश सिंह की शिकायत पर पुलिस इस मामले में बरमसिया के पांच युवकों सहित 20 अज्ञात पर हत्या की एफआईआर दर्ज की है। झरिया लोअर राजबाड़ी रोड निवासी औ वर्तमान में गोविंदपुर केजी आश्रम के पास स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले राज प्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 अक्तूबर की रात अभिजीत अपने 10 दोस्तों के साथ सुदामडीह लोको बाजार जीआरपी कॉलोनी निवासी दोस्त शुभम झा क...