नई दिल्ली, मई 27 -- पेनी स्टॉक जेपी पावर बुधवार को रॉकेट सा उड़ गया है। जेपी पावर (जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड) के शेयर बुधवार को 20 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 22.96 रुपये पर पहुंच गए हैं। जेपी पावर के शेयरों में लगातार पांचवें दिन उछाल आया है। 5 दिन में जेपी पावर के शेयर 25 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को 9 महीने की ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। जेपी पावर के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त वॉल्यूम देखने को मिला, 87 करोड़ से ज्यादा शेयरों का ट्रांजैक्शन हुआ है। इन शेयरों की वैल्यू 1900 करोड़ रुपये से ज्यादा की रही है। अडानी ग्रुप ने पिछले दिनों ही जेपी पावर पर बड़ा दांव लगाया है। जेपी पावर में 24% हिस्सा खरीद रही है अडानी पावरअडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर ने हाल में बताया है कि उसने जेपी पावर (जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिट...