नई दिल्ली, मई 25 -- Ganga Dussehra 2026: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा पर्व का विशेष महत्व है। हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। मान्यता है कि गंगा जी का अवतरण हस्त नक्षत्र में हुआ था। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। हालांकि इस बार गंगा दशहरा की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है। कुछ पंचांग में गंगा दशहरा 25 मई और कुछ में 26 मई को मनाना उचित बताया गया है।जानें पंडित जी से इस बार गंगा दशहरा मनाना कब रहेगा उत्तम और स्नान-दान का समय। यह भी पढ़ें- मई के आखिरी सप्ताह में बन रहा भद्र राजयोग, इन 5 राशियों की रहेगी चांदीगंगा दशहरा कब है- पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, वाराणसी से प्रकाशित पंचांग के अनुसार गंगा दशहरा क...