लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- पलिया पुलिस के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 25 मुकदमों में वांछित एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। थाना पलिया के प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पलिया क्षेत्र के ग्राम अम्बेडकरनगर पटिहन निवासी विपिन कुमार उर्फ कप्पू पुत्र राजनाथ को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 25 मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में अधिकांश मामले थाना पलिया और कोतवाली सदर खीरी में दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, हेड कांस्टेबल हरेश कुमार एवं कांस्टेबल लक्की सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.