25 मीटर तक घसीटता रहा वाहन, युवक की दर्दनाक मौत
रुडकी, जुलाई 23 -- कलियर, संवाददाता। कांवड़ पटरी पर शराब के ठेके के पास गुरुवार को सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और वाहन उसे करीब 25 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर घसीटने के स्पष्ट निशान भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच में शामिल किया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कलियर में कांवड़ पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, वाहन की टक्कर से मौत की आशंका यह भी पढ़ें- Bijnor News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.