25 मिनट हैंग रहे कंप्यूटर, अभ्यर्थियों का हंगामा
कानपुर, सितम्बर 3 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। श्याम नगर ई-ब्लॉक स्थित एमडी इंफोटेक सेंटर में बुधवार को बीएसएफ एचसीएम (हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल) परीक्षा के दौरान 50-60 कंप्यूटर अचानक बंद होने से अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। परीक्षा के लिए करीब 160 अभ्यर्थी पहुंचे थे। उनके मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे औपचारिकताएं पूरी होने के करीब 25 मिनट बाद सिस्टम हैंग होने लगे। सेंटर प्रबंधन ने बिजली की समस्या बताते हुए जनरेटर चलाया, लेकिन कई कंप्यूटर बंद होते रहे। माउस, कीबोर्ड और यूपीएस में खराबी से परीक्षा दोबारा शुरू नहीं हो पाई। समय बर्बाद होने से नाराज अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए पेपर लीक का आरोप लगाया और परीक्षा निरस्त करने की मांग की। यह भी पढ़ें- कानपुर में BSF का पेपर रद्द, बार-बार सिस्टम बंद होने से भड़के अभ्यर्थी, हंगामा; एग्जाम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.