कन्नौज, फरवरी 18 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही बरत रहे हैं। तकरीबन 25 मिनट तक स्ट्रेचर पर घायल तड़पता रहा और तीमारदार इधर-उधर भटकते रहे। लेकिन यहां डॉक्टर व कर्मचारी नदारद दिखाई दिए। इससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। बुधवार की शाम करीब 5:45 बजे एम्बुलेंस सायरन बजाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज में दाखिल हुई। और सड़क हादसे में घायल युवक को स्ट्रेचर पर लिटा कर वापस चली जाती है। कुछ ही देर बाद घायल युवक के परिजन व गांव के तकरीबन एक दर्जन लोग स्वास्थ्य केंद्र आते हैं। स्ट्रेचर पर पड़े घायल को देख कर विचलित होने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के सभी कक्षों को झांक कर देखते हैं, तो बाहर से कुंडी लगी मिलती है। यहां कर्मचारियों व डॉक्टर के नाम पर को...