25 मिनट के औसत समय में किया शिकायतों का निरस्तारण
आगरा, जुलाई 26 -- आगरा रेल मंडल में जून माह के दौरान रेल मदद ऐप पर प्राप्त शिकायतों का औसतन 25 मिनट में निस्तारण किया गया। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि आगरा रेल मंडल यात्रियों की सुविधा और सहायता के लिए लगातार तत्पर है। जून माह में रेल मदद ऐप पर प्राप्त 2,566 शिकायतों का औसतन 25 मिनट में निस्तारण कर मंडल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि यात्री रेल मदद ऐप के माध्यम से ट्रेन से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। ऐप के जरिए ट्रेन की साफ-सफाई, पेयजल उपलब्धता, बुजुर्ग यात्रियों को ऊपरी बर्थ के स्थान पर निचली बर्थ उपलब्ध कराने, दवा, बच्चों के लिए दूध तथा अन्य चिकित्सीय सहायता जैसी सुविधाओं के लिए भी अनुरोध किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.