25 माह से मानदेय को तरस रही ग्राम पंचायत सहायक
आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। विकासखंड सठियांव अंतर्गत ग्राम पंचायत नैठी में कार्यरत ग्राम पंचायत सहायक को 25 माह से मानदेय नहीं मिला है। उसने डीएम सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मानदेय की मांग की है। ग्राम पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत शिवा कुमारी ने आरोप लगाया है कि 25 माह से उसे मानदेय नहीं दिया गया है, जबकि वह नियमित रूप से ड्यूटी कर रही है। लगातार शिकायतों और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जिससे उसका परिवार आर्थिक संकट और भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। उसका कहना है कि मानदेय पंचायत निधि से दिया जाना है, लेकिन प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की मनमानी के चलते भुगतान रोक दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.