सोनभद्र, मार्च 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में गेहूं खरीद अब 17 मार्च की जगह 25 मार्च से शुरू होगी। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष कुल 72 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और सुचारु रूप से चलाने की योजना बनाई गई है। किसानों को सरकार की तरफ समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाने के लिए गेहूं की खरीद करती है। इसको देखते हुए जिले में 72 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिससे किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य मिल सके। केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। इनमें खाद्य एवं रसद विभाग, पीसीएफ, पीसीयू, एफसीआई, मंडी परिषद और नाफेड के केंद्र शामिल हैं। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तौल, भंडारण और भुगतान की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.