किशनगंज, मार्च 21 -- किशनगंज। किसी भी समाज की प्रगति का आधार उसके बच्चों का स्वस्थ और सशक्त होना होता है। लेकिन कृमि संक्रमण जैसी मौन समस्या बच्चों के शरीर और मस्तिष्क दोनों पर गहरा प्रभाव डालती है, जिससे उनका समुचित विकास बाधित हो जाता है। यह संक्रमण न केवल बच्चों को कुपोषण और कमजोरी की ओर ले जाता है, बल्कि उनकी सीखने की क्षमता, ऊर्जा स्तर और दैनिक जीवन की सक्रियता को भी प्रभावित करता है। ऐसे में समय पर कृमिनाशक दवा देना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने का एक प्रभावी और आवश्यक उपाय बन जाता है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जो स्वस्थ बचपन की दिशा में एक गंभीर और दूरगामी पहल है। जिले में 25 मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत 1 से 19 वर्ष तक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.